Contact Form

Name

Email *

Message *

Monday, January 18, 2021

Competitive Student

#Competitive_Student
ये कहानी कक्षा 12 वी के बाद शुरू होती है।।
मिडिल क्लास के सबसे निचले पायदान पर मौजूद  सरकारी नौकरी की आस लगाए बैठे लाखों आकांक्षीयो की कहानी जो MBA,इंजीनियरिंग,मेडिकल एवं अन्य प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी करने में असमर्थ हैं।।

उन्हें उनके घरवालों से सिर्फ महीने का मकान किराया,घर के खेत में उपजी धान का चावल एवं गेहूं का आटा, गैस भराने के लिए एवं लुसेंट किताब खरीदने के रुपए ही मिल सकता है।।

उनके सामने इन सीमित संसाधनों से महीने निकालने की चुनौती पहले बनी रहती है।।इस दौरान खाना बनाने में कितना कम समय खर्च हो इसका भी ध्यान रखना होता है।। दाल भात एवं आलु का चोखा एक ही समय में कैसे बनता है ये सिर्फ इनको पता है।।

खाना जल गया हो या सब्जी में नमक कम हो या फिर चावल पका ही न हो, खाते समय सभी का स्वागत ऐसे किया जाता है मानो किसानों के मेहनत को कद्र करने का ठेका इन्हें ही मिला हो।।

मां बाप के दर्द को अपने सपनों में सहेजना कोई इनसे सीखे।।
जिस समय जमाने को बाइक,आइफोन,फिल्म इत्यादि का आने का इंतजार रहता है उस समय इन्हें प्रतियोगिता दर्पण,वैकेंसी,रिजल्ट आदि का इंतजार रहता है।।

अपने अध्ययन के दौरान ये अपने आप को रूम में ऐसे बंद रखते हैं मानो लाकडॉउन का कंसेप्ट इन्होंने ही दिया हो।।

मेडिकल वालों को जीवविज्ञान पढ़ना है, इंजीनियरिंग वालों को रसायन एवं भौतिकी ही पढ़ना है,MBA वालों को बिजनेस ही पढ़ना है मगर इन्हें सबकुछ पढ़ना है।।

कुछ को भारत के राज्यों की राजधानी पता नहीं और इन्हें देखिए इनसाइक्लोपीडिया एवं ब्रिटानिका से लोहा लेने चल पड़े हैं।।

जहां एक ओर दुनिया दिवाली में पटाखे फोड़ने में व्यस्त रहती है वहीं इन्हें लुसेंट किताब में थारू जनजाति के दिवाली को शोक के रुप में मनाने का कंसेप्ट एवं पटाखे से निकलने वाले हरे रंग बेरियम के कारण पढ़ने की व्यस्तता रहती है।।

जहां लोगों में देशभक्ति की भावना सिर्फ 15 अगस्त एवं 26 जनवरी के दिन ही उमरती है वहीं रोजाना आजादी के योद्धाओं के योगदान पढ़ना इनके डेली रुटीन में है।।

जहां आज भी समाज में जात-पात,धर्म,संप्रदायिकता का जहर विद्यमान है वहीं इनके कमरे में एक ही थाली में विभिन्न जाति एवं धर्मों का हाथ निवाले को उठाने के लिए एक साथ मिलता है।। इससे बढ़िया समाजिक सौहार्द का उदाहरण कहीं और मिल ही नहीं सकता।।

कुल मिलाकर इतिहास के गौरांवित गाथाओं से लेकर वर्तमान घटनाओं के विविधताओं को समेटना इनकी आदत सी बनी रहती है।।

दुनिया जहां फास्ट फूड के चर्बी को जिम के ट्रेडमिल पर घटाने में व्यस्त हैं वहीं इन्हें स्प्रिंट एवं मैराथन शरीखे फिजिकल अभ्यास हेतु सड़क,खेत इत्यादि को माध्यम बनाना पड़ता है।।

सरकारी नौकरी में मेडिकल वालों,इंजीनियरिंग वालों का  अभिरुचि उत्पन्न होने में सिर्फ इनका मेहनत है जिसके चमक से भारी भरकम लागत वाले नौकरियां भी फिकी पड़ गयी  है।।

लक्ष्य इनके इतने सार्थक है कि लड़की वाला दुसरे पेशे से जुड़े लड़कों को मानो ऐसे भगा रहा हो जैसे अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप को भगाया गया एवं सरकारी नौकरी प्राप्त लड़कों की खोज इतनी है जितना कोरोनावायरस का वैक्सीन।।

कुल मिलाकर इनका एक ही लक्ष्य है परीक्षा को पास कर मां बाप को वो सबकुछ देना जिसके लिए वो एक दिन तरसे थे।।
मुझे गर्व है कि मैं ऐसे लड़कों मे से ही एक हूं, और अब अपनी मंजिल तक पहुंचने की कोशिस का एक छोटा सा जरिया भी हूं 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
#shivkyadavofficial
#Prayagraj #UttarPradesh

Saturday, February 29, 2020

ccc question onliner in hindi

Computer fundamentals 

·         कंप्यूटर का पिता चार्ल्स बेबेज को कहा जाता है |
  1. ·         पहले से चल रहे कंप्यूटर को रिस्टार्ट करना रिबुटिंग कहलाता है |
  2. ·         कंप्यूटर का डेटा संख्याओं में रहता है |
  3. ·         कंप्यूटर के माइक्रोप्रोसेसर को माइक्रोचिप कहा जाता है |
  4. ·         टेलीप्रोसेसिंग का प्रयोग तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटरों में हुआ था |
  5. ·         ट्रैक बाल एक पोइंटिंग डिवाइस है |
  6. ·         C.D का पूरा नाम कॉम्पैक्ट डिस्क है |
  7. ·         डीवीडी एक ऑप्टिकल डिस्क है |
  8. ·         मदरबोर्ड पर सिस्टम बस होता है , जो CPU को कंप्यूटर के अन्य भागों से जोड़ता है |
  9. ·         मशीनी स्तर के प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के लिए कम्पाइलर की जरुरत नहीं पड़ती है |
  10. ·         ईमेल एड्रेस के दो मुख्य भाग यूजर नाम और डोमेन नाम होते हैं |
  11. ·         एप्लीकेशन का प्रयोग कंप्यूटर पर विभिन्न तरह के कार्यों को करने के लिए किया जाता है |
  12. ·         फोटोशोप फोटोग्राफी से सम्बंधित एक सॉफ्टवेयर है , जिसका उपयोग फोटोग्राफ को आकर्षक बनाने के लिए किया जाता है |
  13. ·         MS WORD डॉक्यूमेंट से सम्बंधित सॉफ्टवेयर है |
  14. ·         माइक्रोप्रोसेसर का उपयोग चौथी पीढ़ी के कंप्यूटरों में किया जाता है |
  15. ·         कंप्यूटर के आंतरिक स्टोरेज को प्राथमिक स्टोरेज भी कहा जाता है |
  16. ·         फर्मवेयर एक तरह का प्रोग्राम है | यह कंप्यूटर निर्माण के समय ही कंप्यूटर में डाला जाता है |
  17. ·         वैक्यूम ट्यूब पहली पीढ़ी के कंप्यूटरों में उपयोग किये जाते थे |
  18. ·         अरनेट एक कंप्यूटर नेटवर्क है |
  19. ·         कंप्यूटर स्क्रीन पर ब्लिंक करने वाले प्रतिक को कर्सर कहते हैं |
  20. ·         .edu डोमेन नाम शिक्षा के लिए किया जाता है |
  21. ·         .com डोमेन का उपयोग व्यापारिक वेबसाइटों के लिए किया जाता है |
  22. ·         .org ऑर्गनाइजेशन के लिए उपयोग किया जाता है |
  23. ·         .in डोमेन का उपयोग भारत के लिए किया जाता है |
  24. ·         .us डोमेन का उपयोग सयुंक्त राज्य अमेरिका के लिए किया जाता है |
  25. ·         .uk डोमेन का उपयोग ब्रिटेन के लिए किया जाता है |
  26. ·         .jp डोमेन का उपयोग जापान के लिए किया जाता है |
  27. ·         .au डोमेन का उपयोग ऑस्ट्रेलिया के लिए किया जाता है |
  28. ·         विश्व की सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली वेबसाइट गूगल है |
  29. ·         अलेक्सा रैंक विश्व में वेबसाइट की रैंक देखने के लिए किया जाता है |
  30. ·         भारत में सबसे पहले सिक्किम ने इन्टरनेट पर टेलीफोन डायरेक्टरी उपलब्ध कराया था |
  31. ·         बाइनरी नंबर का आधार 2 होता है |
  32. ·         ASCII का पूरा नाम American Standard Code for Information Interchange होता है |
  33. ·         CPU को कंप्यूटर का दिमाग कहा जाता है |
  34. ·         C.P.U का पूरा नाम सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट होता है |
  35. ·         कंप्यूटर की सभी गणनाएँ CPU में होती हैं |
  36. ·         कंप्यूटर में किसी शब्द की लम्बाई बिट में मापा जाता है |
  37. ·         कम्पाइलर उच्च श्रेणी की प्रोग्रामिंग भाषाओँ को निम्न श्रेणी की प्रोग्रामिंग भाषाओँ में बदल डेटा है |
  38. ·         उच्च श्रेणी की भाषाएँ इंसानों की समझ में आतीं हैं |
  39. ·         निम्न श्रेणी की भाषाएँ मशीनी भाषाएँ होती हैं , जो मशीनों के समझ में आतीं हैं |
  40. ·         वायरस एक प्रकार के प्रोग्राम होते हैं , जिन्हें कंप्यूटर को हानि पहुचाने के लिए बनाया जाता है |
  41. ·         Ctrl + P शॉर्टकट का उपयोग किसी पेज को प्रिंट करने के लिए किया जाता है |
  42. ·         Ctrl + S शॉर्टकट का उपयोग किसी डॉक्यूमेंट को save करने के लिए किया जाता है |
  43. ·         Ctrl + A शॉर्टकट का उपयोग किसी पेज पर उपस्थित सभी text , इमेज , विडियो इत्यादि को select करने के लिए किया जाता है |
  44. ·         Ctrl + C शॉर्टकट का उपयोग किसी selected कंटेंट को copy करने के लिए किया जाता है |
  45. ·         Ctrl + X शॉर्टकट का उपयोग किसी selected कंटेंट को cut करने के लिए किया जाता है |Ctrl + V शॉर्टकट का उपयोग किसी copy या cut किये गए कंटेंट को paste करने के लिए किया जाता है |
  46. ·         Ctrl + N शॉर्टकट का उपयोग नया डॉक्यूमेंट या नया फाइल बनाने के लिए किया जाता है |
  47. ·         Ctrl + O शॉर्टकट का उपयोग की फाइल या डॉक्यूमेंट को open करने के लिए किया जाता है |
  48. ·         R.A.M का पूरा नाम रैंडम एक्सेस मेमोरी होता है |
  49. ·         सुपर कंप्यूटर सबसे ज्यादा पावरफुल होते हैं |
  50. ·         हाइपरलिंक किसी वेबपेज का पता होता है i
  51. ·         सेंट्रल कंप्यूटर को डम्ब टर्मिनल कहा जाता हैं |
  52. ·         स्टोरेज डिवाइस के मुख्य फोल्डर को रूट डाइरेक्टरी कहा जाता है |
  53. ·         किसी फाइल को इन्टरनेट से अपने कंप्यूटर में save करने को डाउनलोड कहते हैं |
  54. ·         किसी फाइल को अपने कंप्यूटर से इन्टरनेट पर save करने को upload कहते हैं |
  55. ·         विंडोज कंप्यूटर पर स्लाइड शो बनाने के लिए मुख्यतः MS PowerPoint किया जाता है |
  56. ·         MS OFFICE सबसे ज्यादा प्रचलित ऑफिस सॉफ्टवेयर है | इसके अलावा Libre office भी एक प्रचलित ऑफिस सॉफ्टवेयर है , जोकि फ्री है |
  57. ·         मॉडेम का सम्बन्ध फोनलाइन से होता है |
  58. ·         ALU का पूरा नाम अर्थमेटिक लॉजिकल यूनिट होता है |
  59. ·         ALU CPU का ही एक भाग है |
  60. ·         कंप्यूटर का CPU मदरबोर्ड से जुडा होता है |
  61. ·         किसी प्रोग्राम का चित्र के रूप में प्रदर्शन फ्लोचार्ट कहलाता है |
  62. ·         मल्टीमीडिया वेबसाइट विकसित करने के लिए सबसे प्रचलित प्रोग्रामिंग भाषा जावा है |
  63. ·         hotmail के निर्माता साबिर भाटिया हैं |
  64. ·         WAP का पूरा नाम वायरलेस एक्सेस पॉइंट होता है |
  65. ·         किसी सॉफ्टवेयर को टेस्ट करने वाले वर्जन को उस बीटा वर्जन कहते हैं |
  66. ·         इंटेल कंपनी के संस्थापक बॉब नोयी तथा गॉर्डोन मूरे हैं |
  67. ·         कंप्यूटर की गणना क्षमता मानव के दिमाग से भी तेज होती है , लेकिन मानव दिमाग की तरह कंप्यूटर सोच नहीं सकता |
  68. ·         डेस्कटॉप पब्लिशिंग का विकास मैकिन्टोस कंपनी ने किया है |
  69. ·         भारत का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर एकाहै | इसको टाटा ग्रुप ने बनाया है |
  70. ·         आधुनिक कंप्यूटर का जनक एलन टूरिंग को माना जाता है |
  71. ·         भारत का सिलिकन वैली बंगलौर को कहा जाता है |
  72. ·         इन्टरनेट को इन्फोर्मेशन हाइवे कहा जाता है |
  73. ·         भारत में सबसे पहले कंप्यूटर वायरस चेन्नई में पाया गया था |
  74. ·         दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना बिल गेट्स ने किया था |
  75. ·         भारत का सिलिकॉन राज्य कर्नाटक को कहा जाता है |
  76. ·         भारत का सबसे पहले ग्रामीण साइबर केंद्र उत्तर प्रदेश में बनाया गया था |
  77. ·         ROM का पूरा नाम रीड ओनली मेमोरी होता है |
  78. ·         सबसे पहले डिजिटल कंप्यूटर का विकास अमेरिका में हुआ था |
  79. ·         टी – 3ए विश्व का सबसे तेज कंप्यूटर है |
  80. ·         COBOL का पूरा नाम कॉमन बिजनिस ओरिएंटेड लेंग्वेज होता है |
  81. ·         KIPS पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटरों से सम्बंधित है |
  82. ·         चौथी पीढ़ी के कंप्यूटरों को आधुनिक कंप्यूटर कहा जाता है |
  83. ·         फ्लापी डिस्क के एक सेक्टर में 128 बाईट होते हैं |
  84. ·         UNIVAC पहली पीढ़ी का कंप्यूटर है |
  85. ·         पंचकार्ड प्रोसेसिंग के जनक डॉ. हिर्मन हेल्लिर्थ हैं |
  86. ·         चिप्स के निर्माण में सेमी कंडक्टर्स का उपयोग किया जाता है |
  87. ·         विश्व में सबसे ज्यादा कम्प्यूटर अमेरिका में हैं |
  88. ·         संकर कंप्यूटर एनालाग तथा डिजिटल दोनों से मिलकर बने होते हैं |
  89. ·         वर्ल्ड वाइड वेब का जनक टीम बर्नर्स ली को कहा जाता है |
  90. ·         कंप्यूटर प्रोग्राम बनाने के लिए संस्कृत सबसे उपयुक्त भाषा है |
  91. ·         किसी फोल्डर के अन्दर की फोल्डर को सबफोल्डर या सबडायरेक्टरी कहते हैं |
  92. ·         भारत में सबसे पहले सी-ब्रेन नमक वायरस पाया गया था |
  93. ·         लिनक्स एक open source सॉफ्टवेयर है |
  94. ·         माउस एक इनपुट डिवाइस है |
  95. ·         जिन यंत्रो की सहायता से हम कंप्यूटर को अपनी आंकड़े देते हैं , वह यंत्र इनपुट डिवाइस कहलाते हैं |
  96. ·         जिन यंत्रो की सहायता से कंप्यूटर अपनी गणनाएं हमें डेटा है , उन यंत्रो को आउटपुट डिवाइस कहते हैं |
  97. ·         मानिटर , प्रिंटर , स्पीकार इत्यादि आउटपुट डिवाइस हैं |
  98. ·         की-बोर्ड , माउस , टच-पैड , टच-स्क्रीन इत्यादि इनपुट डिवाइस हैं |
  99. ·         कंट्रोल यूनिट कंप्यूटर के सभी भागो में सामंजस्य स्थापित करता है |
  100. ·         CRAY एक सुपर कंप्यूटर है |
  101. ·         माउस को पॉइंट एंड ड्रा डिवाइस कहा जाता है |
  102. ·         रैम में स्थित डाटा टेम्पररी होता है |
  103. ·         कंप्यूटर में यूपीएस का कार्य बिजली चले जाने के बाद कंप्यूटर को बिजली की आपूर्ति करना होता है |
  104. ·         मॉडेम का वास्तविक नाम मॉड्यूलेटर-डी-मॉड्यूलेटर होता है |
  105. ·         वेबपेजों के संग्रह को वेबसाइट कहते हैं |
  106. ·         भारत का सुपर कंप्यूटर परम पुणे में बनाया गया है |
  107. ·         डाट मैट्रिक्स प्रिंटर द्वारा स्ट्रोक से अक्षर प्रिंट होता है |
  108. ·         8 लगातार बिटो की श्रेणी को बाईट कहा जाता है |
  109. ·         आधुनिक डिजिटल कंप्यूटरों में द्वि-आधारी अंक पद्धति का उपयोग किया जाता है |
  110. ·         टास्कबार स्क्रीन के बॉटम पर स्थित होता है |
  111. ·         इमेल का प्रयोग सन्देश का आदान-प्रदान करने के लिए किया जाता है |
  112. ·         भारत में इन्टरनेट की शुरुवात 15 अगस्त 1995 को हुआ था |
  113. ·         एक मेगाबाईट (MB) में 1024 किलोबाइट (KB) होता है |
  114. ·         पाइथन एक हाई लेवल प्रोग्रामिंग भाषा है |
  115. ·         चुम्बकीय डिस्क पर आयरन ऑक्साइड की परत होती है |
  116. ·         CD-ROM एक इनपुट डिवाइस है |
  117. ·         सुपर कंप्यूटर इस दुनिया में सबसे शक्तिशाली कंप्यूटर हैं |
  118. ·         बिना केबल के जुड़ने वाली डिवाइस को वायरलेस डिवाइस कहा जाता है |
  119. ·         GUI का पूरा नाम ग्राफिकल यूज़र इंटरफेस होता है |
  120. ·         किसी डॉक्यूमेंट में बदलाव करना एडिटिंग कहलाता है |
  121. ·         प्रोसेस्ड डेटा को आउटपुट कहा जाता है
  122. ·         माइक्रो प्रोसेसर चौथी पीढ़ी के कंप्यूटरों में उपयोग किया जाता है |
  123. ·         सबसे पहली उच्च स्तरीय प्रोग्रामिंग भाषा फोरट्रॉन है |
  124. ·         मशीनी लैंग्वेज में न्यूमेरिक कोड का प्रयोग होता है |
  125. ·         माउस का अविष्कार सन 1964 ई० में डॉ. डगलस इंजेलबार्ट ने किया था |
  126. ·         Wi-Fi का पूरा नाम Wireless Fidelity होता है |
  127. ·         ब्लॉग एक तरह की वेबसाइट है , जहाँ ब्लॉग बनाने वाला व्यक्ति अपना विचार प्रकट करता है |
  128. ·         डिजिटल कॉम्पेक्ट डिस्क का अविष्कार जेम्स रसेल ने सन 1965 ई० में किया था |
  129. ·         CDMA का पूरा नाम Code Division Multiple Access होता है |
  130. ·         फ्लापी डिस्क का अविष्कार एलान शुगार्ट ने सन 1971 ई० में किया था |
  131. ·         इन्टरनेट का अविष्कार विंटेन कर्फ ने किया था |
  132. ·         हाइपर टेक्स्ट का अविष्कार टेड नेलसन ने सन 1960 ई० में किया था |
  133. ·         ICANN का पूरा नाम Internet Corporation for Assigned Names and Numbers होता है |
  134. ·         इस समय विश्व का सबसे तेज कंप्यूटर IBM- Road Runner है |
  135. ·         IBM का पूरा नाम इंटरनेशनल बिज़नस मशीन है |
  136. ·         भारत का सुपर कंप्यूटर सन 1980 में बनाया गया था |
  137. ·         विश्व की सबसे बड़ी साफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट है |
  138. ·         कंप्यूटर का IC सिलिकन से बनाया जाता है |
  139. ·         बाजार में बेचने के लिए सबसे पहला कंप्यूटर रेमिंगटन रैंड कॉर्पोरेशन नामक कंपनी ने बनाया था |
  140. ·         मिलेनियम का अर्थ 1000 वर्ष होता है |
  141. ·         FINACLE CORE नामक बैंकिंग साफ्टवेयर भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी इनफ़ोसिस ने बनाया है |
  142. ·         फोरट्रॉन प्रोग्रामिंग भाषा का पूरा नाम फोर्मुला ट्रांसलेशन है |
  143. ·         KIPS जापान की तकनीक है |
  144. ·         मिनी कंप्यूटर तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर हैं |
  145. ·         1 किलोबाइट (KB) में 1024 बाईट होते हैं |
  146. ·         एनेलिटिकल एंजिन कंप्यूटर का निर्माण चार्ल्स बेबेज ने किया था |
  147. ·         आधुनिक कंप्यूटर का अविष्कार सन 1946 ई०में हुआ था |
  148. ·         मैग्नेटिक डिस्क में Sequential का प्रयोग होता है |
  149. ·         भारत का पहला कंप्यूटर युक्त डाकघर नई दिल्ली में स्थित है |
  150. ·         ओरेकल एक डाटाबेस सॉफ्टवेयर है |
  151. ·         जिस बिंदु पर डाटा कंप्यूटर में प्रवेश करता है , उसे टर्मिनल कहते हैं |
  152. ·         कंप्यूटर आउटपुट को सॉफ्ट copy तथा प्रिंटेड आउटपुट को हार्ड copy कहते हैं |
  153. ·         CD-RW का पूरा नाम Compact Disc rewritable होता है |
  154. ·         विश्व का पहला कंप्यूटर अबैकस को कहा जाता है | यह उपकरण गणना करने के लिए उपयोग किया जाता था |
  155. ·         HTML का पूरा नाम HYPER TEXT MARKUP LANGUAGE होता है |
  156.  
  157. ·         HTML का उपयोग वेब पेज डिजाईन में किया जाता है |
  158. ·         स्प्रेडशीट में जिस प्वाइंट पर कॉलम और रोइंटरसेक्ट करते हैं, उसे Cell कहते हैं |
  159. ·         हार्ड डिस्क से डिलीट की गयी फाइलें रिसाइकल बिन में चली जाती हैं |
  160. ·         किबोर्ड में ‘Function Keys’ की संख्या 12 होती है |
  161. ·         मोबाईल में फ्लैश स्टोरेज उपकरणों का उपयोग किया जाता है |
  162. ·         जंक इमेल को स्पैम इमेल के नाम से भी जाना जाता है |
  163. ·         I.C का पूरा नाम इंटिग्रेटेड सर्किट चिप होता है |
  164. ·         I.C का अविष्कार जे. एस. किल्बी ने किया था |
  165. ·         ऐसी इंटरनेट सेवा जो उपलब्ध संसाधनों को, मल्टीमीडिया इंटरफेस प्रदान करवाती हो , वर्ल्ड वाइड वेब कहलाती है |
  166. ·         वेबसाइट को देखने के लिए ब्राउज़रका उपयोग किया जाता है |
  167. ·         क्रोम वेब ब्राउज़र दुनिया का सबसे ज्यादा प्रचलित ब्राउज़र है , इसके अलावा firefox, Internet Explorer , Safari इत्यादि भी प्रचलित ब्राउज़र हैं |
  168. ·         किसी वेब पेज पर 4 मार्जिन(Margin)होते हैं |
  169. ·         अपनी स्थिति से हिलाए न जा सकने वाला मॉडेम फिक्सड मॉडेम कहलाता है |
  170. ·         कंप्यूटर प्रोसेसर के तीन मुख्य भाग ALU, कंट्रोल यूनिट और रजिस्टर होते हैं |
  171. ·         कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा fortran विज्ञानं के क्षेत्रों में उपयोगी है |
  172. ·         चार बिट के समूह को निब्बल कहते हैं |
  173. ·         विश्व का सबसे पहला मोबाईल मोटोरोला नामक कंपनी ने बनाया था |
  174. ·         गूगल कंपनी के संस्थापक लैरी पेज हैं |
  175. ·         फेसबुक कंपनी के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग हैं |
  176. ·         विकिपीडिया के संस्थापक जिमी वेल्स हैं |
  177. ·         विश्व का पहला कंप्यूटर गेम विलियन हिगिनबॉथम ने सन 1958 ई० में बनाया था |
  178. ·         भारत में सबसे पहले कंप्यूटर सन 1955 ई० में आया था |
  179. ·         ABACUS का अविष्कार चीन में हुआ था |
  180. ·         SMS का पूरा नाम शार्ट मेसेजिंग सर्विस होता है |
  181. ·         MMS का पूरा नाम मल्टीमीडिया मेसेजिंग सर्विस होता है |
  182. ·         विश्व के पहले डिजिटल कंप्यूटर का नाम युनिवेक था |
  183. ·         वाल्व का प्रयोग पहली पीढ़ी के कंप्यूटरों में होता था |
  184. ·         ट्रांसिस्टर का उपयोग दूसरी पीढ़ी के कंप्यूटरों में होता था |
  185. ·         असेम्बलर असेम्बली भाषा को यंत्र भाषा में परिवर्तित करता है |
  186. ·         विश्व का पहला कंप्यूटर नेटवर्क ARPANET को माना जाता है |
  187. ·         कम्प्यूटर की सभी प्रोसेसिंग CPU में होती है |
  188. ·         भारत में निर्मित पहला कंप्यूटर सिद्धार्थ था |
  189. ·         इ.डी.पी का पूरा नाम इलेक्ट्रोनिक डाटा प्रोसेसिंग होता है |
  190. ·         स्टोरेज की सबसे छोटी इकाई बाईट तथा सबसे बड़ी इकाई टेरा बाईट (TB) है |
  191. ·         डेटाबेस में डाटा को रखा जाता है |
  192. ·         यूआरएल का पूरा नाम युनिवर्सल रिसोर्स लोकेटर होता है |
  193. ·         OCR का पूरा नाम Optical Character Recognition होता है |
  194. ·         ऑपरेटिंग प्रणाली के बिना कोई कंप्यूटर बूट नहीं कर पायेगा |
  195. ·         डिजिटल घडी में इम्बेडेड कंप्यूटर होता है |
  196. ·         पास्कल एक कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा है |
  197. ·         माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना बिल गेट्स और पाल एलेन ने मिलकर सन 1975 ई० में किया था |
  198. ·         वर्तमान किबोर्ड की संरचना क्रिस्टोफर लॉथम सोल्स ने तैयार किया था |
  199. ·         GSM का पूरा नाम Global System For Mobile Communication होता है |
  200. ·         GPRS का पूरा नाम General Pocket Radio Service होता है |
  201. ·         वर्तमान डिजिटल कंप्यूटरों में बायनरी नंबर सिस्टम का उपयोग होता है |
  202. ·         राष्ट्रिय सुचना विज्ञानं केंद्र की स्थापना सन 1977 ई० में हुई थी |
  203. ·         हैदराबाद को साइबराबाद भी कहा जाता है |
  204. ·         भारत का पहला कंप्यूटर भारतीय सांखिकीय संस्थान, कोलकाता में लगा था |
  205. ·         विश्व की सबसे बड़ी कंप्यूटर निर्माता कंपनी IBM है |
  206. ·         IBM का पूरा नाम इंटरनेशनल बिज़नस मशीन होता है |
  207. ·         विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम का निर्माण माइक्रोसॉफ्ट ने किया है |
  208. ·         भारतीय जनता पार्टी भारत की एकमात्र ऐसी पार्टी है , जिसका वेबसाइट इन्टरनेट पर उपलब्ध है |


Shiv Yadav Sir

Shiv Kumar Yadav

Competitive Student

#Competitive_Student ये कहानी कक्षा 12 वी के बाद शुरू होती है।। मिडिल क्लास के सबसे निचले पायदान पर मौजूद  सरकारी नौकरी की आस लगाए बैठे लाखो...